Adhyatmpedia

लगन और परिश्रम: सफलता की कुंजी।।

लगन और परिश्रम पर विचार जरुरी है।।

लगन और परिश्रम दो ऐसे गुण हैं, जो सफलता की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लगन और परिश्रम सफलता की कुंजी हैं। बिना इनके कोई भी बड़ा लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता है। जब हम इन गुणों  के साथ किसी काम को करते हैं, तो हमारी सफलता की संभावना बढ़ जाती है। ये हमें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करते हैं। जब हम स्वयं पर निर्भर होते हैं और खुद ही अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए काम करते हैं। और अपने प्रयासों से हम अपने सपनों को हकीकत में बदलने में सक्षम होते हैं। लगन और परिश्रम इन दो गुणों का संगम जीवन में सफलता की आधारशिला है। 

लगन एक गहरी इच्छा या उत्साह है, जो हमें एक विशिष्ट लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायक है। यह हमारी मनोकामनाओं, योजनाओं और उद्देश्यों के प्रति एक गहन आकर्षण है। लगन एक ऐसा गुण है, जिसके होने से हम चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होते है। 

श्रम एक क्रिया है, अगर लगन के साथ श्रम हो तो वह लगातार होता है। लगन ऐसा गुण है जो श्रम को उत्साहित करता है। लगन के होने से श्रम तब तक होता रहेगा, जब तक कि सफलता न मिले। बिना लगन के श्रम तो की जा सकती है, पर यह निरर्थक हो सकता है। कोई भी कार्य आसानी से पूरा नहीं होता, इसके लिए लगन के साथ श्रम जरूरत होती है। 

परिश्रम का आशय है, निरंतर श्रम करना। श्रम एक क्रिया है, और परिश्रम प्रक्रिया है। परिश्रम एक गहन प्रयास की प्रक्रिया है, जो हमें एक निश्चित दिशा में ले जाती है। 

परिश्रम एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें संघर्ष है। जब हम किसी कार्य को करने के लिए श्रम करते हैं, तो अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अगर कार्य को संपन्न करना हो, तो इन चुनितियों का सामना करते हुए श्रम जारी रखना पड़ता है। यही परिश्रम है, यह कार्य को पूरा करने के लिए निरंतर श्रम करने की क्षमता है।

लगन और परिश्रम पर विचार जरुरी है।

अगर आप कुशलतापूर्वक अपनी आवश्यकताओं को पूरा करना चाहते हैं। पारिवारिक एवम् सामाजिक दायित्वों को ठीक तरह से वहन करना चाहते हैं। समाज में बेहतर मान्यता प्राप्त करना चाहते हैं। अपने व्यक्तिगत विकास के मार्ग को प्रशस्त करना चाहते हैं। अपनी चाहतों को पूरा करने के लिए कौशल और ज्ञान को विकसित करना चाहते हैं। अगर आप अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करना चाहते हैं। तो फिर आपको इस बात पर विचार करना होगा कि क्या लगन और परिश्रम के बिना यह संभव हो सकता है? 

जीवन में अगर सफल होना चाहते हैं, तो लगन और परिश्रम के साथ चलना होगा। क्योंकि ये जो गुण हैं, हमें सफलता की ओर अग्रसर करते हैं। हमें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करते हैं। लगन और परिश्रम सफलता की प्राप्ति के लिए आवश्यक हैं। ये हमें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सतत प्रयत्न करने को प्रेरित करते हैं। 

लगन और मेहनत एक सफल जीवन की राह होते हैं। वे हमें सफलता की ओर ले जाते हैं और हमारे लक्ष्यों और उद्देश्यों की प्राप्ति में सहायक हैं। ये हमें नई कौशल और योग्यता की प्राप्ति में मदद करते हैं। और न केवल हमारे कौशल और ज्ञान को बढ़ाते हैं, बल्कि हमें एक बेहतर व्यक्ति बनाते हैं। बिना लगन और मेहनत के सफलता दुर्लभ होती है।

लगन और परिश्रम हमारे संघर्ष के सामर्थ्य को विकसित करते हैं। जब हम संघर्षों का सामना करते हैं और लगातार श्रम करते रहते हैं, तो हमारी सहिष्णुता और दृढ़ता में वृद्धि होती है। ये हमें समस्याओं से निजात पाने की क्षमता प्रदान करते हैं। और हमें निराशा के भंवर में उलझने नहीं देते।

लगन और परिश्रम हमें नए विचारों की खोज करने की प्रेरणा देते हैं। जब हम नए लक्ष्यों की ओर बढ़ते हैं,तो अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। नए विचारों की खोज करने की जरूरत होती है। ये हमारे जीवन को रोचक और उत्साहजनक बनाते हैं। और हमें नई दिशाओं की ओर ले जाते हैं।

लगन और परिश्रम हमें व्यक्तिगत विकास का मार्ग दिखाते हैं। और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इन गुणों के कारण समाज में गति आती है, नई आवश्यकताओं की पूर्ति होती है और आर्थिक रूप से उत्थान भी संभव होता है। इन गुणों को जीवन में धारण करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

लगन और परिश्रम के द्वारा हममें आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास होता है।और हम निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहते हैं। भले ही हमें कठिनाईयों का सामना करना पड़े, हम सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ते हैं। अपनी सोच में सकारात्मकता का प्रवाह बनाए रखते हैं। 

जब हम लगन और परिश्रम के साथ हम अपने लक्ष्यों की प्राप्त करते हैं, तो हमें संतुष्टि मिलती है। हमारे हमें आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान में वृद्धि होती है। ये जो गुण हैं खुशहाली की भावना उत्पन्न करते है। ये हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाते है और हमें सुख प्रदान करते हैं। अतः लगन और मेहनत पर विचार करना जरुरी है। 

लगन और मेहनत पर महापुरुषों के विचार:

महापुरुषों ने लगन और मेहनत की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया है। और इनके जो विचार हैं, अनुभव पर आधारित हैं। प्रस्तुत है लगन और परिश्रम पर महापुरुषों के कुछ महत्वपूर्ण विचार:

स्वामी विवेकानंद के अनुसार: “मनुष्य की लगन उसकी सफलता की मूल कुंजी है। जब व्यक्ति लगन से काम करता है, तब वह अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में सफल हो जाता है। जब व्यक्ति लगन और परिश्रम के मार्ग पर चलता है, तब उसके सामर्थ्य और सफलता की कोई सीमा नहीं होती।”

अब्दुल कलाम: “लगन और मेहनत के बिना कोई भी सपना पूरा नहीं हो सकता। एक सफल व्यक्ति वो है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगन और मेहनत करता है।”

स्टीव जॉब्स के अनुसार: “लगन और मेहनत से कुछ भी सम्भव है। जब आपके पास लगन और मेहनत होती है, तो आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए असीमित संभावनाओं को खोलते हैं।”

अलबर्ट आइंस्टीन के अनुसार: “लगन और मेहनत दो शक्तिशाली औजार हैं, जो किसी भी समस्या को हल कर सकते हैं। जब हम लगन और मेहनत से काम करते हैं, तब हमें नई राह दिखाई देती है जो हमें सफलता की ओर ले जाती है।”

नेल्सन मंडेला के शब्दों में: “मैंने लगन और मेहनत की है और मेरी सफलता इन गुणों पर आधारित है। लगन और मेहनत न केवल सफलता की कुंजी हैं, बल्कि ये हमारे व्यक्तिगत विकास और समाज की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” 

विक्रम साराभाई के अनुसार: “लगन और मेहनत द्वारा नई सीमाओं को छूने की क्षमता हमें अनूठी दुनिया की ओर ले जाती है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मेरी सफलता लगन और मेहनत पर आधारित है।”

इन महापुरुषों के विचार यह दर्शाते दिखाते हैं कि लगन और परिश्रम एक सफल जीवन की आवश्यक गुणवत्ता हैं। जब हम लगन के साथ परिश्रम करते हैं, तो हम एक समर्पित और निष्ठावान व्यक्ति बनते हैं। हम समय और ऊर्जा का सही विनियोग करना सीखते हैं।

 लगन में समर्पण और निष्ठा का भाव निहित होता है, और परिश्रम में निरंतरता का समावेश है। लगन में रुचि है, उत्साह है, और परिश्रम स्वनिर्मित संघर्ष है। लगन और परिश्रम के द्वारा हम असफलता को परास्त करने की कला सीखते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी सहनशीलता और स्थिरता बनाए रखने की कला विकसित करते हैं। अतः जीवन में इन दोनों गुणों का होना अनिवार्य है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *