Adhyatmpedia

निराशा में आशा छुपी है —

निराशा एक ऐसी स्थिति है जो निम्न मनोदशा और काम के  प्रति अरूचि को दर्शाता है। अगर ऐसी मनःस्थिति में कोई व्यक्ति लम्बे समय तक उलझा रहे, तो फिर वह अवसाद का शिकार हो सकता है। निराश होने की वजह चाहे कुछ भी हो, निराशा के प्रभाव में आकर उम्मीद नहीं खोना है।

निराशा एक नकारात्मक प्रवृति है..!

निराश न हों इतना कि ग़म के सागर में गुम हो जाव
परेशानियों से घिरकर तू कहीं जीवन में थम जाव..!

हर किसी के जिन्दगी में ऐसे पल आते हैं, जब उसका मन बहुत उदास होता है। व्यक्ति के बीते हुवे जीवन में की गईं गलतियां उसके हताशा के कारण बन जाते हैं। तो कई  बार ऐसा होता है कि किसी काम में सफलता नहीं मिलती है और व्यक्ति निराश हो जाता है। निराशा व्यक्ति को नकारात्मकता की ओर ले जाती है। 

आशा है तो जीवन है !

आशा या उम्मीद मन का एक सकारात्मक भाव है। यह किसी वस्तु या लक्ष्य की प्राप्ति का विश्वास दिलाता है। आशा किसी व्यक्ति के जीवन की परिस्थितियों के संबंध में सकारात्मक परिणामों में विश्वास है। विना उम्मीद का जीना, जीवन से हताश होने के समान है। आशा जीवन में संजीवनी का संचार करती है।

कहा गया है कि “While there’s life, there’s hope. To live without hope is to cease to life.”

जीवन में एक उम्मीद का होना जरूरी है !

आशा और निराशा, सुख और दुख, सफलता और असफलता रात और दिन की तरह जीवन में आते जाते रहते हैं। अंत: जीवन में आशा के किरण को जगाकर रखना चाहिए। परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, उसका सामना करना चाहिए। ऐसा नहीं है कि जीवन में विपरितताओं का सामना सिर्फ आपको ही करना पड़ रहा है। जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

अगर शाख़ें रहीं तो फूल भी पत्ते भी आएँगे। ये दिन अगर बुरे हैं तो अच्छे भी आएँगे।।

हर रात के बाद सुबह होती है। और हर सुबह एक नई ऊर्जा, एक नया संदेश लेकर आता है। परिस्थितियां जो आज हैं, वो कल बदल सकती हैं। एक बार जब आप नकारात्मक विचारो को सकारात्मक विचारो में बदल देते हो, तब आपको सकारात्मक नतीजे मिलने शुरू हो जाते है।

मन में आशा का दीपक को जलाये रखिए !

अगर आपको जीवन में आगे बढ़ने का कोई मार्ग नहीं दिखाई पड़ रहा हो! सभी दरवाजे बंद मालुम पड़ रहे हों, फिर भी आपको एक उम्मीद के किरण को जगाकर रखना ही होगा। रात अंधेरी ही होती है, लेकिन आंख मुंदकर कट जाती है। पतझड़ के मौसम में पेड़ों से पत्ते झड़ जाते हैं, पर कुछ समय के पश्चात पेड़ों में फिर से नये पत्ते आ जाते हैं। हिम्मत की सीढ़ी चढ़ते चढ़ते आप कठिन से कठिन बाधाओं को पार कर जायेंगे। जानकारों का कहना है कि, आप जैसे विचार करेंगे, वैसे ही बन जाएँगे। 

अगर आप अपने को कमजोर मानेंगे तो आप कमजोर बन जाएंगे और अगर आप अपने को ताकतवर मानेंगे तो ताकतवर बन जाएंगे। अगर जीवन में कभी भी किसी कारणवश आपको निराश होना पड़े तो खुद को निराशा का सामना करने को तैयार करना होगा। आशा के दीपक को जलाकर कर रखना ही होगा। कोई-न-कोई झरोखा अवश्य खुलेगा।

सहनशीलता एक सकारात्मक प्रवृत्ति है !

आसमान में सुशोभित सतरंगी इन्द्रधनुष के मनोरम दृश्य को आपने कभी देखा होगा। जिस प्रकार इस अद्भुत छवि का निर्माण में धूप और बारिश दोनों का होना अनिवार्य होता है ठीक उसी प्रकार हमारे जीवन में भी सफल होने के लिए हार और जीत, दुख और सुख, आशा और निराशा दोनों का होना आवश्यक है। सफल से सफलतम व्यक्तियों को भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। कोई कभी भी लगातार हार नहीं सकता और ना ही लगातार किसी को जीत हासिल होती है।

साधारण मानव को हार अपमान की तरह लगती है, यही भूल उसके लिए अवसाद का कारण बन जाता है। हार को गले लगाने की! दुख को सहन करने की! जिसमें जितनी अधिक शक्ति होती है, उनमें संघर्ष करने की क्षमता भी उतनी ही प्रबल होती है। एक पत्थर चोट खाकर कंकड़ हो जाता है और एक पत्थर चोट सह कर शंकर हो जाता है। कोई हताश होकर बिखर जाता है, तो कोई संघर्ष करके निखर जाता है। इस हार-जीत का फलसफा को जो समझ जाता है, उसका जीवन सफल हो जाता है।

उम्मीद पर ज्ञानियों के अनमोल कथन !

जिसके पास सेहत है, उसके पास उम्मीद है। और जिसके पास उम्मीद है, उसके पास सबकुछ है। एक सबल दिमाग हमेंशा आशा करता है और उसके पास हमेंशा आशा करने का कारण होता है।

“He who has health, has hope and who has hope, has everything. A strong mind always hopes and has always cause to hope.” __Thomas Carlyle

आशावाद वह विश्वास है जो उपलब्धि की ओर ले जाता है। बिना आशा और विश्वास के कुछ भी नहीं किया जा सकता है।

“Optimism is the faith that leads to achievement, nothing can be done without hope and confidence.” __Helen Keller

जब हम उम्मीद सहित सारी चीजें खो देते हैं, तब जिन्दगी एक अपमान बन जाती है।

“When we have lost everything, including hope, life become a disgrace” __W.c.fields

समय चाहे कितना भी अंधकारमय क्यों न हो, प्रेम और आशा हमेशा संभव है।

“No matter how dark the moment, love and hope are always possible” __George Chakiris

जहां विजन नहीं है वहां आशा नहीं है।

” Where there is no vision, there is no hope.” __George Washington

दुनिया में जो कुछ भी होता है, उम्मीद द्वारा होता है।

“Everything is done in the world is done by hope.” __Martin Luther

मैं सबसे अंधकार भरे दिनों में उम्मीद खोज लेता हूं। और सबसे अच्छे दिनों पर ध्यान केन्द्रित करता हूं। मैं ब्रम्हांड को आंकता नहीं हूं।

“I find hope in the darkest of days and focus in the brightest, I do not judge the Universe.” __Dalai Lama

बीते हुवे कल और आने वाले कल के बीच में उम्मीद होती है।

“Yesterday from tomorrow, in that is hope” ___Frank Lloyd wright

कल से सीखें, आज में जीएं, कल के लिए उम्मीद रखें। जरुरी यह है कि प्रश्न करना मत छोड़िए।

“Learn from yesterday, live for today, hope for tomorrow. The important things is not to stop quistioning.” __Albert ainstein

अतः साथियों खुद के जीवन में उम्मीद का दीपक जलाए रखिये। आशा और अपेक्षा में अन्तर है, इसपर बाद में चर्चा होगी। सुख है तो दुख भी है, आशा है तो निराशा भी है। अंत में सब कुछ कर्म पर निर्भर करता है। आत्मनिर्भरता जरुरी है और आत्मनिर्भरता के लिए जीवन में उम्मीद का होना जरूरी है। पाने और खोने के भय से ऊपर उठकर निरंतर क्रियाशील बने रहिये। सभी मित्रों के लिए मंगलकामना है।

जब आशा ही नहीं तो निराशा का प्रश्न ही कहां है
और विना निराशा कोई नया जश्न भी कहां है…?

आपको मेरी बातें कैसी लगीं, नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

2 thoughts on “निराशा में आशा छुपी है —”

  1. Pingback: उम्मीद पर कविता - AdhyatmaPedia

  2. Pingback: सपने साकार कैसे करें ! How to make dreams come true. | AdhyatmaPedia

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *