Adhyatmpedia

वर्डप्रेस पर ब्लॉग वेबसाइट कैसे बनाएं –

वर्डप्रेस पर ब्लॉग वेबसाइट बनाने के दो विकल्प उपलब्ध हैं। अगर आप ब्लॉगिंग में नए हैं, तो आप ऑनलाइन ब्लॉगिंग संचालन के लिए wordpress के निःशुल्क संसाधनों का उपयोग कर सकते हैं। और आप वर्डप्रेस पर ब्लॉग website के लिए self hosted website भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको domain name और hosting खरीदना होगा।

wordpress एक free और open source software है। यह एक content management system (CMS) है, जिसे website बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। Website बनाने के लिए wordpress बेहतरीन tools और features प्रदान करता है, जिससे आप आसानी से अपनी वेबसाइट बना सकते हैं। 

यह wordpress.com और wordpress.org दो स्वरुप में आपके लिए उपलब्ध है। वर्डप्रेस पर ब्लॉग बनाने के लिए wordpress.com आपको free option प्रदान करता है। वहीं wordpress.org पर आप self hosted blog website बना सकते हैं।

wordpress.com पर आप अपना free blog website बना सकते हैं। अगर आपका ब्लॉग सफल हो जाता है तो बाद में आप इसके paid version को खरीद भी सकते हैं। आइए पहले यह जानते हैं कि वर्डप्रेस पर ब्लॉग free में कैसे बनाएं-

वर्डप्रेस पर free में ब्लॉग वेबसाइट कैसे बनाएं!

वर्डप्रेस एक नि: शुल्क ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है, जो आपको एक नया ब्लॉग बनाने के लिए बेहतरीन विकल्प प्रदान करता है। निम्नलिखित चरणों का पालन करके आप अपने ब्लॉग को बना सकते हैं:

wordpress.com पर जाएं और open करें। अब main page में start your website के option पर click करें। अब आपको एक नया अकाउंट बनाने के लिए अपना ईमेल पता, उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड प्रदान करना होगा। Gmail I’d, username और password प्रदान करने के बाद create your account पर click करें।

एक बार जब आप अपना अकाउंट create करते हैं, तो आपको एक domain name चुनना होगा। अपना domain name create करें, इसके लिए free वाले option में click करें। यदि आप free option को select करते हैं, तो आपके ब्लॉग का domain name आपके username के बाद “wordpress.com” होगा। जो कि एक subdomain name होगा। उदाहरण के लिए, यदि आपका username “myblog” है, तो आपका domain name “myblog.wordpress.com” होगा।

Domain name create करने के बाद आपको wordpress.com के plan show होंगे, जिन्हें इपको  ignore कर देना है। क्योंकि आप free में blog बना रहे हैं। इसके लिए start with free site पर click करें।

अब आपको कुछ और विकल्प मिलेंगे, जिन्हें ignore कर देना है। इसके लिए skip button पर click कर आप सीधे wordpress के dashboard पर पहुंच सकते हैं। My home में name your site का option दिखेगा। जहां आप अपने ब्लॉग का एक नाम दे सकते हैं। Main menu में आपको appearance का option दिखेगा, जहां से आप एक theme का चयन कर सकते हैं।

अपने ब्लॉग का थीम चुनें। वर्डप्रेस पर कई नि: शुल्क थीम उपलब्ध हैं। आप अपने ब्लॉग के लिए थीम का चयन कर सकते हैं जो आपके ब्लॉग के लिए स्वरूप और दिखावट को तैयार करते हैं। आपका ब्लॉग अब तैयार है। आप अपनी पहली पोस्ट लिख सकते हैं।

आप वर्डप्रेस डैशबोर्ड पर जाकर तस्वीरें जोड़ सकते हैं। आप अपने ब्लॉग के लिए अपनी पसंद के अनुसार अनेक सेटिंग भी कर सकते हैं।

आप अपने ब्लॉग पर नयये पोस्ट डालते रहें और अपने पाठकों को जोड़ते रहें। आप वर्डप्रेस के ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के साथ अपने ब्लॉग पर अधिक ट्रैफिक व विजिटर्स को प्राप्त करने के लिए अन्य उपायों का भी उपयोग कर सकते हैं। हम वर्डप्रेस पर ब्लॉग वेवसाईट free में बनाने का तरीका जान चूके हैं। आइए अब जानते हैं कि self hosted website कैसे बनाएं।

वर्डप्रेस में अपना वेवसाईट कैसे बनाएं!

वर्डप्रेस पर ब्लॉग वेबसाइट (self hosted) बनाने के लिए आपको अपने web hosting account में login करना होता है। और अपनी वेबसाइट को प्रकाशित करने के लिए अन्य उपलब्ध विकल्पों का उपयोग करना होता है। इस article में हम आपको बताएंगे कि wordpress पर self hosted website कैसे बनाएं।

Domain name: सबसे पहले वर्डप्रेस पर वेबसाइट बनाने के लिए एक domain name की आवश्यकता होती है। यह आपके website का address होता है, जैसे कि www.example.com। यह आपके blog की पहचान होती है, इसके लिए आप domain provider कंपनियों में से किसी को एक को चुन सकते हैं। GoDaddy, Bluehost, hostinger आदि से आप इसे खरीद सकते हैं। एक बार जब आप domain name खरीद लेते हैं, तो फिर इसे wordpress में आसानी से connect कर सकते हैं।

Hosting account: अगला कदम है, एक hosting account को खरीदना। web hosting एक service है, जो आपकी website को internet पर उपलब्ध कराती है। hosting account में आपके website का सारा data संग्रहित होता है। वर्डप्रेस के लिए, आप एक managed hosting plan खरीद सकते हैं, जो wordpress installation,, security update, backup और अन्य सुविधाओं के लिए ऑप्टिमाइज किया गया होता है। Hosting account खरीदते समय, आपको अपनी वेबसाइट के लिए अपने domain name को सेट करना होता है, ताकि आप वर्डप्रेस को अपने डोमेन से कनेक्ट कर सकें।

WordPress installation: अगला कदम है wordpress को install करना। एक बार जब आप domain name और hosting account खरीद लेते हैं, तो फिर इनको wordpress में setup करना शुरू कर सकते हैं। आप अपने hosting control panel के माध्यम से wordpress को  install कर सकते हैं। यह आसान होता है और आमतौर पर होस्टिंग प्रदाता one click setup उपलब्ध कराते हैं। 

WordPress setup करते समय, आपको database create करने की जरूरत होती है। जैसे कि database name, username और password इत्यादि की जरूरत होती है। Installation के बाद, आप login page पर जाकर अपने username और password दर्ज करके login कर सकते हैं। अब आपके सामने wordpress का dashboard होगा। यहां से आप एक theme चुन सकते हैं। 

Theme selection: एक बार जब आप वर्डप्रेस सेटअप कर लेते हैं, तो आपको theme चुनना होता है। चयनित थीम के design और layout सेक्सन में जाकर अपनी वेबसाइट को कस्टमाइज कर सकते हैं। वर्डप्रेस में एक widget system होता है, जिसकी मदद से आप अपनी वेबसाइट में विभिन्न functions को जोड़ सकते हैं। और आप अपनी वेबसाइट को अधिक आकर्षक और उपयोगी बना सकते हैं।

वर्डप्रेस की वेबसाइट पर विभिन्न प्रकार के थीम उपलब्ध होते हैं। आप किसी को भी download कर सकते हैं और अपनी website पर install कर सकते हैं। बाद में आप इसे edit भी कर सकते हैं, या बदल भी सकते हैं।

वर्डप्रेस में वेबसाइट डिजाइन करने के लिए आप theme, widget, pages, logo, plugin आदि का उपयोग कर सकते हैं।

Plugins installation: अब आप wordpress plugin का उपयोग करके अपनी वेबसाइट को और भी बेहतर बना सकते हैं। Plugin से आप blog post format, contact from, social media icons और अन्य विशेषताओं को जोड़ सकते हैं। WordPress की वेबसाइट पर विभिन्न प्रकार के plugins उपलब्ध हैं, जिन्हें आप download कर सकते हैं और फिर अपनी वेबसाइट पर इंस्टॉल कर सकते हैं।

Aid content and publishing: अब आपका वेबसाइट प्रकाशन के लिए तैयार हैं। अब आप अपनी वेबसाइट पर सामग्री जोड़ सकते हैं। आप अपने वेबसाइट पर ब्लॉग पोस्ट, छवियाँ, वीडियो और अन्य सामग्री जोड़ सकते हैं। और अपने ब्लॉग वेबसाइट में लिखी अथवा जोड़ी गई सामग्रियों को प्रकाशित कर सकते हैं। आप पोस्ट सेक्शन में जाकर नई पोस्ट बना सकते हैं। एक tag और catagory जोड़ सकते हैं, जिससे कि आपके पाठक अपने अनुसार आपके ब्लॉग पोस्ट को खोज सकें।

यदि आप अपने ब्लॉग को अधिक प्रभावी बनाना चाहते हैं, तो आप निम्नलिखित टिप्स का उपयोग कर सकते हैं:

रेगुलरली पोस्ट लिखें: एक ब्लॉग शुरू करने के बाद, आपको नियमित रूप से पोस्ट लिखना चाहिए। इससे आपके पाठकों को लगता है कि आप उन्हें ध्यान में रखते हैं और आपके ब्लॉग पर उन्हें नई जानकारी मिलती रहती है।

सामग्री के लिए कीवर्ड का उपयोग करें: जब आप अपने ब्लॉग पर लिखने के लिए नए विषयों को चुनते हैं, तो आप इसे एक स्पष्ट कीवर्ड से संपर्क में रखें। इससे आपके ब्लॉग को आसानी से खोजा जा सकने वाला बनाया जाता है।

अपने ब्लॉग के लिए सटीक चित्र उपयोग करें: अपने ब्लॉग के लिए सटीक चित्र उपयोग करने से आपके पाठकों को समझने में आसानी होती है। आप यह सुनिश्चित करें कि उपयोग में लाया गया चित्र संबंधित लेख का समर्थन करता हो। 

सोशल मीडिया पर साझा करें: सोशल मीडिया एक अच्छा माध्यम है अपने ब्लॉग को विस्तृत दर्शकों तक पहुंचाने के लिए। आप अपने ब्लॉग के पोस्ट के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर लिंक शेयर कर सकते हैं।

एसईओ और विपणन: अपने ब्लॉग को सफल बनाने के लिए आपको SEO (search engine optimisation) और विपणन की जानकारी होनी चाहिए। आपको अपनी सामग्री optimise करना होगा ताकि आपके ब्लॉग पोस्ट search engine में अधिक विज्ञापन और ट्रैफिक प्राप्त कर सकें। आप विभिन्न विपणन के तरीकों का उपयोग कर सकते हैं, जैसे कि गूगल एडवर्टाइजिंग, सोशल मीडिया विज्ञापन, ब्लॉगर संबंधित इवेंट आदि।

ब्लॉग नेटवर्किंग: ब्लॉग नेटवर्किंग एक अन्य तरीका है अपने ब्लॉग को विस्तृत दर्शकों तक पहुंचाने का। आप अन्य ब्लॉगरों के साथ ब्लॉग के लिए गेस्ट पोस्ट लिख सकते हैं या अन्य ब्लॉगों के साथ लिंक एक्सचेंज कर सकते हैं।

अपने पाठकों से संपर्क बनाएँ: अपने ब्लॉग पर सामग्री पोस्ट करने के साथ-साथ अपने पाठकों से संपर्क बनाएं। आप उनसे टिप्पणियां, सवाल-जवाब और विचारों के माध्यम से बातचीत कर सकते हैं।

अपने ब्लॉग के लिए स्वतंत्र विचारों का उपयोग करें: आप अपने ब्लॉग के लिए नए विषयों को चुनते हुए अपने स्वतंत्र विचारों का उपयोग करें। इससे आपके पाठकों को लगता है कि आप अपने विषय को अच्छी तरह समझते हैं और उन्हें सटीक जानकारी प्रदान करते हैं।

नियमित रूप से ब्लॉग अपडेट करें: ब्लॉग को नियमित रूप से अपडेट करना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे आपके पाठक आपके ब्लॉग पर लौटने के लिए उत्सुक होते हैं और नई सामग्री के साथ-साथ आपके ब्लॉग का भी नया आकर्षक लुक बना रहता है।

इन सरल चरणों के माध्यम से आप वर्डप्रेस पर मुफ्त में अपना ब्लॉग बना सकते हैं। वर्डप्रेस ब्लॉगिंग के लिए एक उत्कृष्ट उपकरण है जो आपको अपने ब्लॉग को शुरू करने में मदद करता है।

ध्यान दें कि ब्लॉगिंग एक निरंतर कार्य है, जिसमें आपको अपने ब्लॉग को नियमित रूप से अपडेट करना होता है। इससे आप अपने पाठकों के बीच संबंध बनाए रख सकते हैं और उन्हें नई सामग्री के साथ-साथ बेहतर सेवा प्रदान कर सकते हैं। 

दोस्तों इस आलेख में आपको वर्डप्रेस पर ब्लॉग वेबसाइट बनाने के free और self hosted दोनों तरीकों से अवगत कराया गया है। आशा करता हूं कि वर्डप्रेस में अपनी ब्लॉग वेबसाइट कैसे बनाए! इस विषय पर दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। वर्डप्रेस में एक सरल, सबसे लोकप्रिय और उपयोग में आसान ब्लॉग वेबसाइट बनाया जा सकता है। वर्डप्रेस के द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का आप लाभ उठा सकते हैं। यदि आप blogging के द्वारा अपना केरियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *