Adhyatmpedia

जीवन एक सफ‌‌‌र: काव्य प्रस्तुति।।

जीवन एक सफ‌‌‌र है, जीवन एक अनुभवों से भरा सफर है। जीवन है तो सफर भी है। यह सफर जन्म से लेकर मृत्यु तक चलता रहता है। हम जीवन यात्रा में अनेक संघर्षों एवम् विफलताओं का सामना करते हैं। जो हमें अनुभव प्रदान करते हैं, और जीने की कला सीखाते हैं।

जीवन एक सफ‌‌‌र है, इस सफर में हम कई बार संघर्षों से गुजरते हैं। हम जीवन में अनेक बार कठिनाइयों का सामना करते हैं। जैसे कि आजिविका के लिए संघर्ष, धन की कमी, संबंधों में उलझन आदि। हम अपने जीवन में गलतियों से सीखते हैं। हम उन गलतियों से सीखते हैं जो हमारी सफलता की राह में बाधा बनते हैं। और प्राप्त अनुभवों के साथ आगे बढ़ते हैं। प्रस्तुत है, जीवन एक सफर के निहितार्थ स्वरचित काव्य पंक्तियां:

जीवन एक सफर – कविता

अद्भुत सफर है जीवन का
फूलों की महक भी है यहां
और कांटों की भी है चुभन
आते हैं कभी सुख के पल
साथ लिए दुख के हलचल।

मुस्कुराता है कोई सुख के छांव में
तो भटकता है कोई सुख की चाह में
सुगम होता है पथ यह कभी कभी
अकसर होता है कठिन चलना यहां।

कुछ पल तो आते हैं, इस सफर में
जब विचरता हैं मन, खुले गगन में
गर इच्छाएं पूरी होती नहीं तो
गिर जाता है मन गहन पाताल में।

खुशनुमा होता है सफर उसके लिए
बढ़ाता है कदम जो लक्ष्य को पाने के लिए
करता नहीं कभी थमने का विचार
बढ़ता रहता है हर पल मंजिल तक जाने के लिए

जीवन का सफर यहीं कहता है,
लक्ष्य तक पहुंचने का अवसर
यहां हर किसी को मिलता है
पर सुगम होता है, उसी का सफर
पूरी शिद्दत से चलता है जो राह पर।

हम जीवन यात्रा में अनेक संघर्षों से गुजरते हैं लेकिन हमेशा इन संघर्षों से सीखते हुए अपने आप को सबल बनाते हैं। हम इस सफर में अनेक अनुभवों से गुजरते हैं जो हमें अपने जीवन के निर्धारण में मदद करते हैं। इस सफर में हम अपनी दृष्टि को बदलते हुए, नए लक्ष्य बनाते हुए और सफलता की तलाश में हमेशा आगे बढ़ते हुए अपनी जीवन की यात्रा को निरंतर जारी रखते हैं।

सफर है यह जीवन का
है अनोखा एहसास यहां
असिमित हैं खुशियां और
गम की भी गहराई यहां
है अथाह सुख का सागर
और दुख भी बेसुमार यहां।

हर रोज एक चुनौती
पल पल बाधाएं आती हैं
इन सबको गले लगाकर
नीत नवीन जीने की कला
सीखना होता है यहां।

कभी लड़खड़ाते कभी गिरते हैं
फिर उठते हैं और चलते हैं
हार कर भी हार मानते नहीं
होते हैं असल जो जीने वाले
चुनौतियों को गले लगाते हैं।

हर रात जगाते एक नई आस
हर रोज करते एक नई शुरुआत
नीत नई तरंग से नए भाव से
मन में आस का दीप जलाते है।

निरंतर चलते रहते हैं वो
संघर्ष के नैया पर होकर सवार
मन में आशा का दिया जलाए
और थामे धीरज का पतवार।

हर कदम में है संघर्ष यहां
हर ठोकर में है छुपी सीख
रचते हैं जो एक गीत हर पल
उनका जीवन गाथा अनमोल

तो चलो, चलते रहें
इस जीवन की राह पर,
बिना थके, बिना रुके
बिना हार से भयभीत हुवे
जब तक न मिले मंजिल
चलते रहें बढ़ते रहें।

रचते रहें एक नई गाथा,
खुद के इस सफर के लिए
बनी रहे सांसो की महक
सजी रहे आंखों की चमक
अपनी जीवन गाथा के लिए।

मन में निहित हो भावना जैसी
घटित होता है वही आस पास
थिरकते रहें उमंगों के धुन पर
बिना किए कभी मन को उदास।

सीखते जो जीने की कला
आनंद वही ले पाते हैं यहां
एक नई कविता के रूप में
जीवन गाथा को रचते हैं यहां।

जीवन एक सफ‌‌‌र है, हम इस सफर में कई बार निराश होते हैं, लेकिन हमेशा आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्यों की तलाश जारी रखते हैं। यह जीवन यात्रा हमें अपने आप को समझने, अपने जीवन के उद्देश्य का पता लगाने और अपने जीवन में सफल होने के लिए एक संघर्ष करने की आवश्यकता को समझने में सहायक है।

जीवन एक सफ‌‌‌र है, इस दौरान हमें अपनी सीमाओं को पहचानना और उन्हें पार करने का साहस दिखाने की आवश्यकता होती है। इस सफर में हम जीवन के संघर्षों से जूझते हुए अपने आप में विश्वास जताते हुए उन समस्याओं को हल करने की कोशिश करते हुए सफलता प्राप्त करते हैं। हमें सीखना होता है कि अपनी कमजोरियों को कैसे समझें और उनसे कैसे निपटें। हमें इस सफर में सीखना होता है कि कैसे अपने आप से लड़ें और उन संघर्षों से निपटें जो हमें उत्कृष्ट बनाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *