दोस्तों इस लेख से जानिए कि इच्छाशक्ति क्या है? मनुष्य के जीवन में इसका क्या महत्व है? इच्छाशक्ति व्यक्ति के मन की वह अवस्था है जो कहता है, मै यह कर सकता हूं। यह मन की एक धारणा है, जो संकल्प लेता है, मैं इसे करुंगा और करके रहूंगा।
वैसे इच्छा का होना और उसे पुर्ण करने के निश्यय का होना दोनों अलग-अलग मनःस्थिति है। इच्छाशक्ति के बिना जीवन मृतप्राय है। यह मन की ऐसी अवस्था है जब व्यक्ति किसी कार्य विशेष को करने का निश्यय कर लेता है। और जब तक उसे संम्पन्न ना करले अडिग रहता है। जिनके भीतर इच्छशक्ति का प्रवाह हो रहा हो, वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है।
इच्छाशक्ति है क्या है जानिए !
एक समय की बात है। एक शराबी पेसिल्वेनिया के प्रसिद्ध वैद्य विलियम पेन के पास पहुंचा और बोला ‘क्या मैं इस शराब के लत से छुटकारा पा सकता हूं’। उस वैद्य ने कहा; हां क्यों नहीं, यह तो बहुत आसान है। उतना ही आसान जितना एक बंद मुट्ठी खोलना या खुली मुट्ठी बंद करना। उत्तर सुनकर वह शराबी चकरा गया और पुछा ऐसा कैसे ? पेन ने हंसते हुए कहा भाई मेंरे जब भी तुम शराब की बोतल की तरफ देखो, अपनी मुट्ठी बंद कर लो। इस प्रकार जब तक मुट्ठी बंद रहेगी, तुम बोतल उठाकर पी ही नहीं पावोगे। शराबी झुंझलाहट में बोला, यह उपाय सुनने आसान है, पर अमल करने में असंभव जैसा है। वैद्य ने कहा इसके साथ बस अंदर की इच्छाशक्ति को जोड़ना होगा। वास्तव में दुनिया व जीवन का हर खेल इच्छाशक्ति के सहारे ही चलता है। इच्छाशक्ति वह ताकत है, जिसके सहारे एक अपंग भी शिखर चूम सकता है।
स्वामी विवेकानंद – Swami Vivekanand केेेेे शब्दों में: इच्छाशक्ति ही वह शक्ति है जो कर्म की ओर अग्रसर करती है। इच्छा शक्ति के अधिकारी मानव के लिए कुछ भी असंभव नहीं होता। संसार में ऐसे अनेक व्यक्ति हुवे हैं, जो साधन विहिन थे, परन्तु इच्छाशक्ति के धनी थे। ऐसे लोग अपनी इच्छाशक्ति के कारण ही सफलता हासिल कर पाने में सफल हुवे।
महात्मा गांधी को कौन नहीं जानता, अपने इच्छाशक्ति के बल पर उन्होंने एक सुदृढ़ साम्राज्य की नींव हिला दिया और देश को आजाद कराने में सफल हो गए।
शास्त्री की इच्छाशक्ति..!
सादगी के प्रतिमुर्ति लालबहादुर शास्त्री बचपन से ही प्रबल इच्छाशक्ति के धनी थे। वे यमुना नदी को तैरकर पार करते थे और विद्यालय पढ़ने जाया करते थे। साधारण सा बालक भविष्य में देश का प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया।
कोलम्बस के मन में प्रबल इच्छा थी कि वह अटलांटिक महासागर को पार करके नया देश, नई दुनिया को खोज निकाले। उसके नाविकों का साहस जबाब दे गया, परन्तु अपने इच्छाशक्ति के बलबूते उनको जो करना था करके दिखा दिया।
जो उलझते हैं, वही सुलझते भी हैं !
व्यक्ति को अपनी क्षमताओं को विकसित करने के लिए किसी विषय-वस्तु अथवा घटना पर ध्यान लगाना पड़ता है। समस्याओं से निजात पाने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रत्येक समस्या अपने साथ समाधान भी लेकर आती है, परन्तु समाधान कभी आसानी से नहीं मिलता।
प्रत्येक प्रश्न का उत्तर उसके अन्दर ही छुपे हुए होते हैं, पर इनका उत्तर ढुंढने के लिए इनसे उलझना पड़ता है। जो जितना उलझ पाता है वो उतना सुलझता है। अपने इच्छाशक्ति के बल पर जिन्होंने भी खोजा है, उन्होंने पाया है। जो ढुंढने में सफल होते हैं, उन्हें पेड़ से गिरते सेव में भी गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत नजर आता है।
समस्या और समाधान ! Problem and solution.
हर एक के भीतर प्रतिभा छुपी है !
प्रत्येक के अन्दर अनेकानेक सम्भावनायें होती हैं और हरेक की प्रतिभायें विभिन्न रूप में प्रगट होती हैं। आंकाक्षाएं सबके अन्दर होती हैं, कोई संगीतज्ञ बनना चाहता है तो कोई गणितज्ञ बना चाहता है। किसी की रुची विज्ञान में होती है तो किसी की कला में होती है। जहाँ तक संभव हो लक्ष्य का चुनाव अपने पंसद के क्षेत्र में करनी चाहिए। और उसे हासिल करने के लिए अपने कौशल को विकसित करना चाहिए।
आइंस्टीनन ने कहा था, दो चीजें अनन्त हैं – ब्रह्माण्ड एवम् मानव के दिमाग की शक्ति l प्रत्येक मानव असिमित क्षमताओं से परिपूर्ण है, जरुरत इसे विकसित करने की है। इसे विकसित करने के लिए प्रबल इच्छाशक्ति के साथ साथ कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है।

जीवन में प्रयत्नशील बने रहें !
जिन्दगी के सफर में लोग मिलते हैं, बिछुड़ते हैं। किसी से सहारा मिलता है, कोई बाधा उत्पन्न कर जाता है। अगर सहारा ना भी मिले फिर भी यात्रा रूकनी नहीं चाहिए।
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती : Never give up 👈
एक बार अपने कर्म के गुण-दोष का विचार कर लेने के पश्चात जब आप लक्ष्य का चुनाव कर लेते हैं और गंतव्य की ओर चल पड़ते हैं, तो फिर कदम रोकने की सोच आपको भ्रमित सकती है। परिणाम हमारे हाथ में नहीं होता, अत: परिणाम का चिंता किए बिना सतत क्रियाशील रहना आवश्यक है।
प्रत्येक विकास की प्रक्रिया एक निश्चित समय लेती है, अत: स्वयं को सहज बनाये रखने के साथ साथ क्रियाशील रहते हुवे धैर्य बनाये रखने की आवशयकता होती है। जो ऐसा कर पाते हैं, सफलता उन्हीं को मिलती है। मंजिल तक पहुँचने के लिए रास्ते की लम्बी दुरी को स्वयं तय करना पड़ता है। प्रत्येक को अपना मार्ग स्वयम् प्रशस्त करना पड़ता है।
प्रयास का अर्थ क्या है ! Meaning of effort 👈
इच्छाशक्ति का होना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है !
अंत में सबकुछ आकर कर्म पर ठहर जाता है। दृढ़ इच्छाशक्ति के बिना सफलता प्राप्त कर पाना असंभव है। दृढ़ इच्छाशक्ति व्यक्ति को कर्म की ओर प्रवृत कर देता है।
इच्छाशक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करने की कुंजी है। इसके के अभाव में अन्य गुण साहस, लगन, परिश्रम आदि व्यर्थ हो जाते हैं। भीतर की ऊर्जा का दुरुपयोग ना हो, इसके लिए हमेंशा सजग रहने की जरूरत है। 👇
आपको मेरी बातें कैसी लगीं, नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
आपके विचार सकारात्मक हैं। मैं आपसे सहमत हूँ।
# https://twitter.com/MOTIVETED_WORLD
# https://greatprafool.blogspot.com/2021/08/MAN-KA-NIYANTRAN-NAKARATMAK-MAN-KA-PARITYAG-CONTROL%20MIND.html
धन्यवाद! मार्गदर्शन देते रहें ।
आपने इच्छाशक्ति के बारे में बहुत अच्छा लिखा हैं| मज़ा आ गया धन्यवाद
आपको अच्छा लगा यह मेंरे लिए संतोष का विषय है..!